एएसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी हैं। मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। तथा गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत रिहर्सल परेड का टोलीवार निरीक्षण कर टोलियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। तथा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही एएसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों लेकर रिहर्सल परेड का टोलीवार निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें