एसपी और एएसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी पीड़ितों की समस्या

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे अलग-अलग थाना क्षेत्रों के फरयादियों ने एसपी व एएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। एसपी व एएसपी ने समस्त फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को तत्काल निस्तारण करने का आदेश-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें