नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर डीएम-एसपी ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों/कर्मचारियों व आमजन को सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

मंझनपुर डायट मैदान से ओसा चौराहा तक रैली निकालकर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को यातायात नियमों के पालन करने हेतु किया गया जागरूक

कौशाम्बी। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्गत निर्देशों के क्रम में मंगलवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर डीएम व एसपी और एएसपी सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी-गणों एवं जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा सम्मिलित रहकर सड़क सुरक्षा के तहत जिलेभर में विभिन्न स्तरों पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला का आयोजन कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कस्बा मंझनपुर के डायट मैदान में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों (कक्षा 08 से 12 तक) के छात्र/छात्राओं एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। उसके बाद रैली निकालकर आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रृंखला में डीएम व एसपी एवं एएसपी अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधि0/कर्म० गणों द्वारा सम्मिलित रहकर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया गया तथा यातायात, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी थाना प्रभारियों द्वारा विद्यालयों के छात्र छात्राओं को एकत्रित कर मानव श्रश्रंखला बनाकर शपथ दिलाई गई। साथ ही रैलियां निकलते हुए आमजनमानस को यातायात सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें