गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, पुलिस ने पैदल गश्त कर जिलेभर में की चेकिंग

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। जनपद कौशाम्बी के पास के जनपदों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल ढाबों पर आने वाले लोगों पर नजरें चौकस कर दी गई हैं, वहीं प्रमुख चौराहे व तिराहों पर पुलिसकर्मियों को सतर्क-सजग रहते हुए संदिग्ध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कस्बा, बाजार, सहित व अन्य महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में बीती रात जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कस्बा,बाजार, चौराहा, व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन,व व्यापारियों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ, व वाहनों की चेकिंग की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें