कोखराज पुलिस ने तीन अपहृत/गुमशुदा बालिकाओं को किया सकुशल बरामद

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए गए अभियान में मिली सफलता
कौशांबी में थाना कोखराज पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अपहृत/गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई 02 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर की गई।पुलिस के अनुसार अलग-अलग तिथियों में थाना कोखराज क्षेत्र से तीन बालिकाओं के गुमशुदा/अपहृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना कोखराज में क्रमशः मु0अ0सं0 51/2026 व 52/26 धारा 137(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 60/26 धारा 137(2)/87/352/351(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर सभी बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया।मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने गहन तलाश और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों अपहृत/पीड़ित बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद बालिकाओं के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना कोखराज पुलिस टीम, जनपद कौशांबी द्वारा अंजाम दिया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें