कौशांबी पुलिस को बड़ी सफलता, MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार

चौकी प्रभारी शहजादपुर गणेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई



कौशांबी संदेश संवाददाता

कौशांबी जनपद कौशांबी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोखराज क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना कोखराज में वादी उ0नि0 गणेश कुमार (चौकी प्रभारी शहजादपुर) के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा 480 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 037/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
संदीप कुमार रजक पुत्र मंगली प्रसाद रजक, निवासी ग्राम भवांदा, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी। आरोपी की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 गणेश कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव, कां0 जितेन्द्र गौतम, कां0 रवि शाक्य एवं कां0 राम सिंह शामिल रहे।
कौशांबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें