मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत जनपद भर में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान अलग–अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, नारी सशक्तिकरण, आत्म-सुरक्षा, शासन की योजनाओं तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

थाना करारी क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

थाना महेवाघाट अंतर्गत ग्राम संयासीपुर सहित अन्य क्षेत्रों में मिशन शक्ति, नारी सम्मान एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया गया।

थाना पिपरी क्षेत्र के ग्राम पिपरी में महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

थाना संदीपन घाट में मिशन शक्ति केंद्र पर बैठक कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

थाना सैनी क्षेत्र में नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध व महिला हेल्पलाइनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला थाना द्वारा कस्बा मंझनपुर एवं कड़ा धाम क्षेत्र में एंटीरोमियो स्क्वाड के माध्यम से भ्रमण कर शोहदों की चेकिंग की गई तथा महिलाओं को नए कानून (BNS/BNSS), जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की जानकारी दी गई।

थाना चरवा, कौशाम्बी, सराय अकिल, कड़ाधाम, पश्चिम शरीरा एवं मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर गुड टच–बैड टच, आत्म-सुरक्षा, साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाया गया तथा प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

*प्रमुख हेल्पलाइन नंबर:*
112 – पुलिस आपात सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वूमन पावर लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम एवं संबंधित थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें