कौशांबी में कानून-व्यवस्था पर सवाल, पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

कौशांबी जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में दो पक्षों के बीच उस समय खूनी संघर्ष हो गया, जब मौके पर पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद दोनों ओर से लाठियां चलीं और कई लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के सामने हुई इस हिंसा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो हालात इतने बिगड़ते नहीं।घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी तो हिंसा को रोका क्यों नहीं जा सका।
अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें