कौशाम्बी : शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोखराज पुलिस ने किया पैदल गश्त सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशांबी संदेश
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से संवाद किया तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई और आमजनमानस में विश्वास का माहौल बना।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें