शांति व्यवस्था को लेकर सैनी पुलिस की पैदल गश्त सुरक्षा का दिलाया भरोसा

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
थाना सैनी पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें