
कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद
कौशाम्बी। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिला पुलिस अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
इसी कड़ी में, रविवार को चौकी अषाढ़ा प्रभारी शुभम सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने मुख्य अषाढ़ा चौराहा और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान, प्रभारी शुभम सिंह ने आमजन और व्यापारियों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग भी की। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
