कड़ाधाम पुलिस की पैदल गश्त, आमजन को मिला सुरक्षा का भरोसा

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिसकर्मियों ने आमजनमानस से संवाद कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।थाना कड़ाधाम पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की पैदल गश्त आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें