
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
करारी पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
