
कौशांबी सिराथू तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाना सैनी में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिया। इसी विश्वास में आकर आरोपी ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देता रहा।पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।