[the_ad id="16"]

पेड़ों की सुरक्षा में लगी जाली चोरी, वीडियो वायरल

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव
कौशाम्बी। जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र में  की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा जाली उखाड़कर ले जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे की जालियां लगाई गई थीं। लेकिन अज्ञात चोरों ने मौका पाकर जालियों को उखाड़ लिया और उन्हें ले गए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की लापरवाही और निगरानी की कमी को दर्शाती हैं। पेड़ों की सुरक्षा में लगी जालियों की चोरी से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण अभियान को भी झटका लग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सैनी कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]