
जनपद कौशाम्बी के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।
थानावार संक्षिप्त विवरण
*थाना संदीपनघाट* – मूरतगंज बाजार व फैमिली मार्ट में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति के घटक (नारी शक्ति, सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन) तथा 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930, 181 सहित महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम व थाना CUG की जानकारी दी गई।
*थाना सैनी* – ग्राम चक सैनी में नए कानूनों, साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों व थाना CUG की जानकारी दी गई।
*महिला थाना* – कस्बा मंझनपुर में एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा भ्रमणशील रहकर शोहदों को हिदायत दी गई। महिलाओं/बालिकाओं को नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS), Zero FIR/E-FIR, गुड टच–बैड टच व सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
*थाना करारी* – ग्राम लक्ष्मणपुर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
*थाना सराय अकिल* – चावल मंडी, भगौतीगंज व फकीराबाद में भ्रमणशील होकर चेकिंग की गई। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, काउंसलिंग की गई तथा नए कानून, साइबर अपराध व मिशन शक्ति केंद्रों/हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
*थाना चरवा* – क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, नए कानूनों व मिशन शक्ति के घटकों तथा सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
*थाना महेवाघाट* – ग्राम शाहपुर में महिला मिशन शक्ति, एंटीरोमियो स्क्वाड व साइबर सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, नए कानूनों एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*मुख्य हेल्पलाइन नंबर*
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन।
