[the_ad id="16"]

स्कूल में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, एमआरयूएन स्कूल बना निशाना

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव
कौशांबी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गोरियो गांव में स्थित एमआरयूएन स्कूल में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय स्कूल परिसर में घुसे और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने स्कूल में रखा सामान खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा तो ताले टूटे देख घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सैनी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा चोरी गए सामान की जानकारी एकत्र की जा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]