
कौशाम्बी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोखराज थानेदार चंद्रभूषण मौर्य ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा में पैदल गस्त कर लोगों को भय मुक्त वातावरण में रहने का संदेश दिया है इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अमन चैन के तहत दुकानदरों व क्षेत्र वासियों को भय मुक्त रह कर अपनी अपनी दुकान और व्यापार करने की सलाह दी है उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस को सूचित करें पैदल गस्त के दौरान कोखराज थानेदार शराब ठेका के पास पहुंचे जहां शराब पीने वालों का मजमा लगा हुआ था जिस पर थानेदार ने शराब के ठेकेदारों से कहा कि सर्विस रोड पर कोई भी बैठ कर दारू न पीता पाया जाय नही तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस दौरान उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपराध छोड़ दे वरना उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी पैदल गस्त के दौरान मौके पर दरोगा शैलेंद्र सिंह अंकित,शाह आलम व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
