गिरधरपुर गढी में गंदगी का अम्बार,लोग गंदी नालियों के पानी से होकर जाने को मजबूर

कौशाम्बी संदेश जिला संवाददाता
कौशाम्बी कड़ा ब्लाक के गिरधरपुर गढी में इन दिनों ग्राम प्रधान की लापरवाही से चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।वहीं गिरधरपुरा जहानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नालियों के चोक हो जाने से नालियों का गंदा पानी रोड़ पर बह रहा है जिससे आने जाने वाले स्थानीय लोगों का भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नालियों की सफाई नहीं होती है। जिससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अखबार के माध्यम से स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित किया है कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें