[the_ad id="16"]

बेंगलुरु: CM योगी ने ‘UP ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ में शहरी विकास-निवेश पर राउंडटेबल की अध्यक्षता की, उद्योग जगत ने सराहा UP का विकास मॉडल”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार बेंगलुरु में ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं निवेश पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने उद्योग जगत, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा अग्रणी डेवलपर्स के साथ संवाद किया।CM योगी ने बैठक में एकीकृत शहरी विकास, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी एवं निवेश-अनुकूल नीतियों पर आधारित उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि UP में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, लॉजिस्टिक्स हब और औद्योगिक गलियारों का जाल बिछाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब “बीमारू” राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश मित्र पोर्टल और कानून-व्यवस्था में सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।राउंडटेबल में उपस्थित सभी निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुशासन तथा सुदृढ़ औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की। डेवलपर्स ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और फिल्म सिटी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक में रियल एस्टेट, अर्बन मोबिलिटी, वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट सिटी, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के दिग्गज शामिल हुए। कई कंपनियों ने UP में नए प्रोजेक्ट शुरू करने में रुचि दिखाई।CM ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि सरकार हर स्तर पर सहयोग देगी। जमीन आवंटन से लेकर NOC तक सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूरी होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]