[the_ad id="16"]

कौशांबी: SP सत्यनारायण ने पुलिस कार्यालय में शाखा प्रभारियों संग की साप्ताहिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में सभी शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा संपादित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए SP ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
SP ने क्राइम ब्रांच, महिला हेल्प डेस्क, IGRS, पासपोर्ट सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, मीडिया सेल समेत सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण में देरी और IGRS की फीडबैक पर सख्त रुख अपनाया।
SP सत्यनारायण ने कहा कि थाना स्तर से आने वाली आख्या समय पर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्टि का स्तर बढ़ाया जाए। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की पेंडेंसी जीरो की जाए।
SP ने निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों से शालीनता से बात की जाए। उनकी समस्या सुनकर तत्काल संबंधित थाने को निर्देशित किया जाए। महिला अपराध, साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत कार्रवाई हो।
मीडिया सेल को निर्देश दिया कि पुलिस के अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए और भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन जारी हो। अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त रखने और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।बैठक में ASP, CO सदर, वाचक SP, प्रधान लिपिक, पेशी प्रभारी सहित सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]