कौशांबी: मोहर्रम से पहले DM-SP ने चायल SDM-CO संग संदीपनघाट क्षेत्र का किया भ्रमण, कसिया पूर्व में ताजिया स्थलों का लिया जायजा

कौशाम्बी :मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में DM कौशांबी और SP कौशांबी ने मंगलवार को SDM चायल एवं CO चायल के साथ थाना संदीपनघाट क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण किया। अधिकारियों ने कसिया पूर्व गांव में ताजिया स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।DM ने ताजिया रखने के स्थान, जुलूस मार्ग और कर्बला स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। SP ने थाना प्रभारी संदीपनघाट को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। बिजली के लटकते तार, सड़क के गड्ढे और मार्ग में आने वाले अवरोध तत्काल हटाने को कहा गया।अधिकारियों ने ताजियादारों और शांति समिति के सदस्यों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। DM ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।
SP कौशांबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जुलूस के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर PAC के साथ QRT टीम तैनात रहेगी।
DM ने नगर पंचायत को साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को जुलूस मार्ग पर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान SO संदीपनघाट, तहसीलदार चायल, लेखपाल और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें