[the_ad id="16"]

कौशांबी: सराय अकिल के विकास हॉस्पिटल में अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद किशोरी की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप”

कौशाम्बी :सराय अकिल स्थित विकास हॉस्पिटल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद एक किशोरी की मौत हो गई। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही मरीज की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने रात में ही एंबुलेंस से शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर विकास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अपेंडिक्स बताकर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद किशोरी को होश नहीं आया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर हॉस्पिटल ने बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मौत के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने रात में ही एंबुलेंस बुलाकर शव घर भिजवा दिया और कोई कागजात नहीं दिए। परिजनों का कहना है कि हॉस्पिटल में जरूरी संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे, फिर भी ऑपरेशन कर दिया गया।
गुस्साए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी से मुलाकात कर पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई।
SP ने सराय अकिल थाने को जांच के आदेश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। CMO से भी हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन, डॉक्टरों की डिग्री और ऑपरेशन थियेटर के मानकों की जांच कराई जा रही है।
हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी। ऑपरेशन के बाद कॉम्प्लिकेशन हो गया। सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए गए थे। आरोप गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]