
कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार
कौशांबी संदेश समाचार पत्र की खबर का जोरदार असर हुआ है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनमई से 19 जून को लापता युवक आखिरकार प्रयागराज के झलवा क्षेत्र में सकुशल मिल गया। युवक के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
दरअसल, हुसेनमई गांव में मूंग के खेत से बकरियां भगाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी के बाद युवक 19 जून से लापता था। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।कौशांबी संदेश समाचार पत्र ने मंजीत कुमार की रिपोर्ट में युवक के लापता होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और स्थानीय लोगों ने भी तलाश तेज कर दी। पुलिस और ग्रामीणों के लगातार प्रयासों के बाद युवक प्रयागराज के झलवा क्षेत्र में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सकुशल घर ले आए। युवक पूरी तरह सुरक्षित है।परिजनों ने युवक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस प्रशासन, स्थानीय लोगों तथा कौशांबी संदेश समाचार पत्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र में खबर छपने के बाद ही तलाश में तेजी आई।