कौशांबी: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, जिले के कोचिंग सेंटरों में छापेमारी, बेसमेंट वाली डिजिटल क्लासेस बंद करने के निर्देश”

लखनऊ में हुई दर्दनाक अग्नि दुर्घटना के बाद कौशांबी प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। DM के निर्देश पर जिले के कई कोचिंग सेंटरों में अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी में DIOS और FSO भी मौजूद रहे।जांच के दौरान ज्यादातर कोचिंग संस्थान बंद मिले। कुछ सेंटरों पर डिजिटल क्लासेस बेसमेंट में संचालित पाई गईं। बेसमेंट में संचालित कोचिंगों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।प्रशासनिक टीम ने कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्नीचर की स्थिति और छात्र क्षमता की जांच की। जिन सेंटरों में अग्निशमन यंत्र, स्मोक डिटेक्टर और दो निकासी द्वार नहीं थे, उन्हें नोटिस जारी किया गया।बेसमेंट में चल रही डिजिटल क्लासेस पर कड़ी आपत्ति जताई गई। FSO ने कहा कि बेसमेंट में एक ही रास्ता होने से आग लगने पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे सभी सेंटर 24 घंटे में बंद करने के आदेश दिए गए हैं।DIOS ने कोचिंग संचालकों को सख्त निर्देश दिए: मान्यता के बिना कोचिंग न चलाएं। फायर NOC, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट और छात्र क्षमता का पालन अनिवार्य है। नियम तोड़ने वाले सेंटर सीज कर दिए जाएंगे और संचालकों पर FIR दर्ज होगी।DM ने कहा कि लखनऊ जैसी घटना कौशांबी में न दोहराई जाए, इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें