
कौशाम्बी :मुहर्रम त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने मंगलवार कोखराज थाना क्षेत्र के कई गांवों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।SP ने रूप नारायणपुर, सैलाबी, सीहोरी, बरीपुर, राला, मलाक भायल, उलाचूपुर, भरवारी आदि गांवों में पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान लोगों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।पैदल गश्त में सिराथू CO सत्येंद्र तिवारी और कोखराज SO चंद्रभूषण मौर्य भी मौजूद रहे। SP ने ताजिया कमेटियों के लोगों से मुलाकात कर जुलूस के रास्तों में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि रूट, बिजली के तार, जर्जर मकान जैसी दिक्कतें तुरंत बताई जाएं, ताकि समय रहते समाधान हो सके।CO सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने सभी ताजिया कमेटी अध्यक्षों से कहा: “हर साल की तरह इस साल भी बिना विवाद, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। अराजकता और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी”।SO कोखराज चंद्रभूषण मौर्य ने ताजियादारों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें। 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।
SP ने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ड्रोन और CCTV से निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
पैदल गश्त से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। सभी समुदाय के लोगों ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया।
