शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सैनी पुलिस की पैदल गश्त

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया गया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना है। इस पहल से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U