ग्राम पंचायत खाचकीमई में विकास कार्यों को मिली गति, ग्राम प्रधान व समाजसेवी की हो रही सराहना

कौशाम्बी संदेश अमित कुशवाहा
कौशाम्बी जिले की ग्राम पंचायत खाचकीमई में ग्राम प्रधान संतोष कुमार एवं समाजसेवी इंजीनियर मनीष सम्राट द्वारा कराए गए जनहितकारी कार्यों की पूरे ग्राम पंचायत में सराहना की जा रही है। गांव की गलियों, मोहल्लों एवं प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने से ग्राम क्षेत्र रात्रि में प्रकाशमय हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल आवागमन में सुविधा हुई है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से बेहतर हुई है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार एवं समाजसेवी इंजी. मनीष सम्राट ने इस कार्य को समस्त सम्मानित ग्राम वासियों की सेवा में समर्पित करते हुए गांव के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।ग्रामीणों ने इस पहल को ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों की अपेक्षा जताई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें