शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु करारी पुलिस की पैदल गश्त

कौशाम्बी संदेश
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के समय आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गश्त का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना एवं नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पैदल गश्त से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें