कड़ाधाम थाना पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखते हुए आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना कड़ाधाम पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजनमानस में भयमुक्त वातावरण का संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा को लेकर ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें