
प्रतापगढ़ लोक निर्माण विभाग की अनदेखी ने कौशाम्बी लखनऊ संपर्क मार्ग को बनाया मौत का गलियारा राहगीर दहशत मे
कौशाम्बी विकास के दावों के बीच कौशाम्बी और प्रतापगढ़ को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण लेहदरी गंगा पुल इस समय यमराज के पहरे में है प्रतापगढ़ लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते पुल के जॉइंट्स जोड़ों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं हालात इतने भयावह हैं कि कंक्रीट बिखरने से पुल की लोहे की नुकीली सरिया अब सड़क पर साफ दिखाई दे रही हैं जो हर पल किसी बड़े और जानलेवा हादसे को दावत दे रही हैं जिम्मेदार कौन हर गुजरता वाहन मौत के मुहाने पर यह पुल न केवल कौशाम्बी और प्रतापगढ़ को जोड़ता है बल्कि राजधानी लखनऊ और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए भी एक मुख्य संपर्क मार्ग है प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन जिनमें यात्री बसें और मालवाहक ट्रक शामिल हैं इस पुल से होकर गुजरते हैं पुल में हुए गहरे गड्ढे और बाहर निकली सरिया न सिर्फ वाहनों को नुकसान पहुंचा रही हैं बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए संतुलन खोने और पलटने का गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं सालों से नहीं हुई मरम्मत लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल स्थानीय लोग और नियमित यात्री लगातार इस पुल की मरम्मत की मांग करते रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही यह स्थिति विभाग की लचर कार्यप्रणाली और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी उदासीनता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है रात के अंधेरे में इन गड्ढों का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है जिससे हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है जनता में आक्रोश बड़े हादसे का इंतजार है क्या स्थानीय ग्रामीणों ने पुल की इस खस्ताहाल स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है एक राहगीर ने कहा ऐसा लगता है कि प्रशासन किसी बड़े खून खराबे का इंतजार कर रहा है जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता तब तक शायद इन्हें कुछ दिखाई नहीं देगा
