[the_ad id="16"]

उदहिन बाजार में खुलेआम बिक रहा गांजा, प्रशासनिक कार्रवाई की उठी मांग

कौशांबी पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन बाजार में अवैध रूप से गांजा खुलेआम बिकने की चर्चा जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशीले पदार्थ की बिक्री इस कदर बेखौफ होकर की जा रही है, मानो चूरन की तरह गांजा बेचा जा रहा हो।
बताया जा रहा है कि उदहिन बाजार में गांजा बिक्री का यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। नशे की लत के कारण सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा गांजा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह मामले को संज्ञान में लेते हुए पइंसा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए और नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाए, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]