खबर चलाने पर गांजा माफिया की धमकी,  पत्रकार से गाली-गलौज

ऑडियो वायरल, पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल

कौशांबी संदेश

कौशांबी। पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन बाजार में अवैध रूप से गांजा बिक्री की खबर प्रकाशित होने के बाद गांजा माफिया बौखला गया है। खबर उजागर करने वाले पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई, वहीं एक  पत्रकार के साथ अभद्र भाषा और गंदी गालियों का प्रयोग कर खबर डिलीट करवाने का दबाव बनाया जा रहा है।
धमकी देने वाले माफिया द्वारा साफ तौर पर कहा गया— “खबर डिलीट करो, नहीं तो मार दिए जाओगे”। इस पूरे मामले का धमकी भरा ऑडियो मौजूद है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार उदहिन बाजार में लंबे समय से खुलेआम गांजा बिक रहा है, लेकिन कार्रवाई के बजाय सच उजागर करने वालों को डराने की कोशिश की जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि यदि अपराध पर सवाल उठाना ही जानलेवा हो जाए तो लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा है।
मामले को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि धमकी देने वाले गांजा माफियाओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पीड़ित पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
अब देखना यह है कि पुलिस-प्रशासन नशा माफिया पर कार्रवाई करता है या फिर सच बोलने वालों की आवाज दबाने का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें