
कौशाम्बी थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत चौकी भरवारी में एक व्यक्ति की लापता को लेकर जैसे ही प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का ही परिणाम रहा कि मात्र लगभग एक घंटे के भीतर लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
लापता व्यक्ति के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और चौकी भरवारी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता को लेकर आमजन में सकारात्मक संदेश गया है।
इस सराहनीय कार्य से यह स्पष्ट होता है कि कौशाम्बी पुलिस आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
