अपर पुलिस अधीक्षक ने कोखराज क्षेत्र में किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोखराज क्षेत्र के भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और आमजन में विश्वास

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें