सीओ मंझनपुर ने करारी कस्बे में किया पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशाम्बी जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंझनपुर द्वारा पुलिस बल के साथ थाना करारी अंतर्गत कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सीओ मंझनपुर ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें भयमुक्त माहौल का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें