
कौशाम्बी संदेश
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने को कहा।
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दी जाए। करारी पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण का संदेश गया है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है
