[the_ad id="16"]

करंट लगने से बंदर की मौत, हिन्दू संगठनों ने निकाली शवयात्रा

जनपद कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरडीह गांव में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बंदर की मौत के बाद हिन्दू संगठनों ने इसे भावनात्मक विषय मानते हुए धूमधाम से शवयात्रा निकाली।बताया जा रहा है कि बंदर की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई। इसके बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर बैंड-बाजे के साथ बंदर की शवयात्रा निकाली। पूरे विधि-विधान और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।शवयात्रा टीकरडीह गांव से प्रारंभ होकर अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। लोगों ने इसे सनातन संस्कृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले बिजली तारों और करंट की आशंका वाले स्थानों पर जल्द से जल्द सुधार कार्य कराए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]