
जनपद कौशांबी: जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कौशाम्बी, करारी, सराय अकिल व कड़ाधाम पुलिस द्वारा कुल 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 64 ली0 अवैध शराब बरामद की गयी तथा 1.5 कुंतल लहन नष्ट कराया गया । गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
