थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद कौशांबी: जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.01.2026 को थाना कोकराज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर ग्राम बसावनपुर मे जुनियर हाईस्कूल के पास बाग में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्तगण 1. राजेश पुत्र रामचन्द्र 2. अमरजीत पुत्र गयाप्रसाद 3. लवकुश पुत्र शिव सूरत 4. बबलू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 5. राजकुमार पुत्र रामदीन 6. राम गोपाल पुत्र दौलतराम 7. राजू पुत्र लालता प्रसाद 8. सुरजीत पुत्र राजलला समस्त निवासीगण ग्राम भदवां थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से  माल फड़ 26,620 रुपये, जामा तलाशी से 3810 रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें