कौशाम्बी जिले के कोखराज पुलिस की तत्परता से ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार

कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी के थाना कोखराज पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ई-रिक्शा चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ई-रिक्शा चोरी की घटना के बाद से ही थाना कोखराज पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं प्रभावी पुलिसिंग के चलते वांछित अभियुक्त को दबोच लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने कोखराज पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे त्वरित और प्रभावी कदमों से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता है। पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें