शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना करारी पुलिस की पैदल गश्त

कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उन्हें भयमुक्त वातावरण में रहने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनसंवाद जैसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित एवं संरक्षित महसूस कर सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें