मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया जनता दर्शन,समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखपुर// मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित को समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को राहत देना है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और समाधान की जानकारी स्वयं फरियादी को उपलब्ध कराई जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर है और उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U