माघ मेला–2026 को लेकर होल्डिंग एरिया एवं यातायात व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण

कौशाम्बी माघ मेला–2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री अमित पाल द्वारा जनपद के विभिन्न चिन्हित होल्डिंग एरिया का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, अस्थायी विश्राम स्थल तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का गहन अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें