कौशाम्बी जिला जेल में कैदी की मौत, मचा हड़कंप

कौशाम्बी।जनपद कौशाम्बी स्थित जिला जेल में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान वीरे के रूप में हुई है, जो पिपरी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी वीरे को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई।
कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, इस घटना को लेकर जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें