बंदर के लिए उमड़ा ग्रामीणों का प्रेम, अंतिम यात्रा निकालकर दी भावभीनी विदाई

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा में पशु-प्रेम की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां एक बीमार बंदर की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। बंदर की मृत्यु से व्यथित ग्रामीणों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उसकी विधिवत अंतिम यात्रा निकाली।

ग्रामीणों ने मृत बंदर के शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी की आंखें नम नजर आईं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भावुक कर गया।
इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग ग्रामीणों की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर लंबे समय से क्षेत्र में रह रहा था और सभी उससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे, इसी कारण उसकी मौत को गांव के एक सदस्य के जाने जैसा माना गया।
ग्रामीणों का यह व्यवहार पशु-प्रेम और करुणा का प्रतीक है, जो समाज में मानवता की जीवंत मिसाल पेश करता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें