हाईवे में पलटा ट्रक लगा लंबा जाम

सड़क पर बिखरे सामान को किनारे हटवा कर सड़क पर पलटी ट्रक को क्रेन मशीन के जरिए पुलिस ने हटवाने के बाद जाम समाप्त कराया
कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पुल के ऊपर रविवार की दोपहर सड़क के गड्ढे से अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क पर पलट गया है जिससे ट्रक में रखा परचून का सामान पूरी सड़क पर बिखर गया है ट्रक पलट जाने के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है और सड़क में दोनों तरफ कई किलोमीटर दूर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया है जिससे ट्रक चालक वा आम जनता परेशान हो गई है मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स के साथ कोकराज थानेदार पहुंचे हैं और क्रेन मशीन मंगवाकर सड़क पर पलटे ट्रक को सीधा करवाया है सड़क पर बिखरे सामान को पुलिस ने किनारे करवाया है उसके बाद आवागमन बहाल हो गया है जानकारी के मुताबिक झारखंड निवासी पंकज शर्मा पुत्र शिवचरण ठाकुर ट्रक नंबर आरजे 14 एच 5997 में राजस्थान से परचून का सामान लेकर बंगाल जा रहा था जैसे ही ट्रक चालक पंकज शर्मा कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के हाईवे के पुल के ऊपर पहुंचे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण उनकी ट्रक लहराकर सड़क पर पलट गई हालांकि इस दुर्घटना में चालक पंकज शर्मा वा खलासी बाल बाल बच गए हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है लेकिन ट्रक में रखा परचून का सामान सड़क में बिखर गया जिससे सड़क में आवागमन बाधित हो गया है और लंबा दूर तक सड़क में जाम लग गया है जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ कोखराज थानेदार पहुंचे है और सड़क पर बिखरे सामान को किनारे हटवा कर सड़क पर पलटी ट्रक को क्रेन मशीन के जरिए पुलिस ने हटवाने के बाद जाम समाप्त कराया है सड़क पर जाम लगने से काफी देर तक लोग परेशान दिखाई पड़े हैं

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें