पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में चला स्वच्छता अभियान

कौशाम्बी को रविवार  को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, आवासीय परिसर, शौचालय सहित अन्य स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया तथा कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण किया।  इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए प्रतिदिन साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण में कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने हेतु प्रेरित किया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, अतः थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रखा जाए। यह स्वच्छता अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें