पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत जनपद भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

कौशाम्बी को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के विषय में जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन—के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो टीम, गुड टच–बैड टच, जीरो FIR/E-FIR एवं थाना के CUG नंबर की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थानावार संक्षिप्त विवरण:
थाना संदीपन घाट – ग्राम रसूलपुर बदले में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा विषयक जागरूकता प्रदान की गई।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा – ग्राम मोहब्बतपुर पइंसा में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।

*थाना महेवाघाट* – ग्राम अलवारा में महिला मिशन शक्ति, एंटी-रोमियो एवं साइबर सुरक्षा/नए कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

*थाना कोखराज* – क्षेत्र में बालक-बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध एवं महिला हेल्पलाइनों के संबंध में जानकारी दी गई।

*थाना पिपरी* – ग्राम मखऊपुर में महिलाओं को नए कानून, साइबर अपराध व मिशन शक्ति के बारे में अवगत कराया गया।

*थाना सराय अकिल* – रामलीला मैदान/मेला क्षेत्र में भ्रमणशील जागरूकता, काउंसिलिंग एवं हेल्पलाइन जानकारी प्रदान की गई।

*थाना करारी* – क्षेत्र में महिला मिशन शक्ति, एंटी-रोमियो व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

*महिला थाना* – कस्बा मंझनपुर में महिलाओं/बालिकाओं को नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS), जीरो FIR/E-FIR व हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई।

*थाना पश्चिम शरीरा* – कस्बा क्षेत्र में गुड टच–बैड टच, आत्म-सुरक्षा, विधिक सहायता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम।

*थाना कड़ाधाम* – उर्स मेला क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक किया गया।

*थाना चरवा* – समसपुर चौराहा व क्षेत्र में भ्रमणशील जागरूकता, काउंसिलिंग एवं हेल्पलाइन जानकारी दी गई।

*थाना कौशाम्बी* – ग्राम आमांकुआ में महिलाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों व हेल्पलाइनों के संबंध में जागरूक किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा संचालित यह अभियान महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयासों का हिस्सा है, जिसे आगे भी सतत रूप से जारी रखा जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें