
कौशाम्बी सन्देश
बब्बन बागी कोरांव
कोरांव आदर्श नगर पंचायत के सुभाष नगर वासी आज भी मूल भूत समस्यायों से कोसों दूर है, आज भी यहां के लोगों को सड़क व स्वच्छ जल का अभाव का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मानी जाय तो सड़क जहां पूरी तरह से नस्ता नाबूद होने के कारण लोगो का आवागमन जहां बाधित है । वहीं नाली न होने के कारण सड़क पर जल बहाव के कारण मच्छरों में काफी इजाफा होने से मलेरिया सहित बिमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। पूर्व में लगातार नगर पंचायत अध्यक्षों से कयी बार अवगत कराया गया किन्तु अभी तक गौर नहीं किया गया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी भी गांव में नहीं आंतें जिसके कारण गन्दगी का ढेर लगा रहता है।
